झारखंड इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। वहीं, अगले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार दूसरे दिन भी गढ़वा में ही सबसे अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के पश्चिमी दक्षिण भाग और छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब झारखंड के दक्षिणी पश्चिमी और आसपास के क्षेत्रों पर आ गया है। इससे अगले 24 घंटे में सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पलामू, रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। झारखंड में पिछले तीन दिनों के दौरान 78 मिमी औसत बारिश हुई है। जबकि इस दौरान मानसून के बाद यहां केवल 11.7 मिमी बारिश होती है। यह बारिश खेती किसानी के साथ-साथ भूजल स्रोत के लिए काफी लाभदायी है।

7 अक्टूबर से मौसम होगा साफ 
मंगलवार को राजधानी के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। शाम 5:30 बजे तक राजधानी में करीब 22 मिमी बारिश हुई। पिछले 4 दिनों से राजधानी में 120 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। झारखंड में निम्न दबाव का ज्यादा असर 4 अक्टूबर तक ही रहेगा। 5 अक्टूबर से इसमें थोड़ी कमी आएगी। 7 अक्टूबर से मौसम पूरी तरह साफ हो जाने की उम्मीद है। निम्न दबाव के कारण मंगलवार को भी कोल्हान, संथाल और पलामू प्रमंडल समेत राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई वहीं राजधानी के कई हिस्सों में भी बारिश हुई।  इन तीन दिनों के दौरान राजधानी रांची में 112.3 मिमी बारिश हुई। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *