झारखंड के पारा शिक्षकों को अब हर महीने 507 देने होंगे। यह राशि उनके अकाउंट से कट जाया करेगी। दरअसल यह पैसे कल्याण कोष के लिए काटे जाएंगे। हर महीने यह राशि कल्याण कोष में जमा होगी और जब शिक्षक रिटायर होंगे तो उनको या उनकी मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को इस राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) और पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक) संघों में हुई वार्ता के बाद इस पर सहमति बन गई है। जेईपीसी की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्पष्ट हुआ कि 2052 तक 60 हजार 303 पारा शिक्षक सेवानिवृत्त होंगे। 

किस साल में रिटायरमेंट पर किसको कितनी राशि मिलेगी
बैठक के बाद यह जानकारी सामने आई कि अगले पांच साल तक जो पारा शिक्षक सेवानिवृत्त होंगे उन्हें रिटायरमेंट के समय 50 हजार रुपये एक बार में दिये जाएंगे। मृत्यु के बाद उनके आश्रित को एक लाख रुपये मिलेंगे। अगले पांच से 10 साल के बीच सेवानिवृत्त होने वाले पारा शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के समय एक लाख रुपये और मृत्यु के बाद आश्रित को एक लाख दिये जाएंगे। इसी तरह 10-15 वर्ष, 15-20 वर्ष, 20-25 वर्ष और 25 वर्ष से अधिक समय में सेवानिवृत्त होने पर अलग- अलग राशि तय की जा रही है। इसमें जितनी राशि पारा शिक्षकों की जमा होगी वह सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें ब्याज के साथ वापस की जाएगी। वैसे पारा शिक्षक जो तीन मार्च 2020 से 20 सितंबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए हैं या फिर जिनका निधन हो गया है, उन्हें भी राशि दी जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *