रामगढ़। मौत की घाटी के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी रामगढ़ की चुट्टुपालु घाटी में आज 1 जून के अहले सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुर्घटना में पांच वाहन आपस में टकरा गए हैं। जिससे कि रांची पटना हाईवे सुबह से जाम की स्थिति में है। जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस चुके हैं।जानकारी के अनुसार आज गुरुवार के प्रातः 6:00 बजे के लगभग रांची की ओर से आ रही एक ट्रेलर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के वक्त पीछे से आ रहे 2 कार एक बाइक और एक अन्य वाहन भी इसके चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद से रामगढ़ रांची मार्ग घाटी में जाम हो गई है। दुर्घटना में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है।

रामगढ़ पुलिस घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भेजा है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद से सड़कों पर बिखरी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए रामगढ़ पुलिस प्रशासन क्रेन का सहारा लेकर काम कर रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम चल रहा है। समाचार भेजे जाने तक 11:00 बजे तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़क जाम खत्म कराने को लेकर रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित महतो सहित अन्य पुलिस अधिकारी लगे हुए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *