सिमडेगा । गुमला और सिमडेगा जिले की सीमा पर स्थित कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे. इसी दौरान अघरमा के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कुल पांच लोगों की मौत होने की सूचना है. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतकों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई थी. दुर्घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ घायलों का इलाज गुमला जिले के बसिया अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि अन्य घायलों को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *