पलामू ।‌ जिले में सोमवार सुबह जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के पास एक ऑटो और बोरवेल ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बुजुर्ग की मौके पर हालत गंभीर हो गई और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ऑटो में दो बच्चों समेत कुल आठ लोग सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया गांव के पास सामने से आ रहे बोरवेल ट्रक से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस दुर्घटना में गोरयाथान निवासी 65 वर्षीय चन्द्रिका यादव सबसे ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के दौरान उनका पैर कटकर अलग हो गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे में समसुन बीबी (65 वर्ष), पीर मोहम्मद (35 वर्ष), समीरा खातून (30 वर्ष), लालदेव (36 वर्ष) और सरिता देवी (54 वर्ष) घायल हो गए। इनमें समसुन बीबी और पीर मोहम्मद की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में 10 वर्षीय अभिषेक कुमार समेत दो बच्चों को भी चोट लगी है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *