गिरिडीह। सदर प्रखंड के बजटो, सिन्दवरिया एवं बदगुन्दा पंचायत में 22 हाथियों के झुंड ने शनिवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का दल बराकर नदी पार कर सिंदवरिया पंचायत के जेनुगुरहा गांव में घुसकर कुछ किसानों के खेत में लगे जेठूआ फसल को चट कर गया।

बजटो पंचायत के सिमरिया गांव में अनिल कुशवाहा, जानकी प्रसाद वर्मा, सोमार महतो, बाबूलाल महतो, महेंद्र प्रसाद वर्मा, पार्वती देवी, रितलाल प्रसाद वर्मा, प्रमिला देवी, काजल देवी, सूर्यदेव प्रसाद वर्मा, शुकर राय, कजरी देवी, विकास प्रसाद वर्मा, अर्जुन प्रसाद वर्मा, सुरेश प्रसाद वर्मा, देवंती देवी समेत 25 किसानों के करीब आठ एकड़ में लगे तरबूज, कद्दू, मकई, करेला, बोड़ा एवं कई जेठूआ फसल को नष्ट कर दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *