परवेज़ कुरैशी

रांची। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध क्या छीड़ा रांची के लोगों को गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है। आम जनता परेशान हैं सड़क से लेकर एजंसी के गोदाम तक लंबी लाइन लगा रखे हैं। बावजूद इसके लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है और न ही बुकिंग हो रही है, जिसने बुकिंग कराया है उसका पाइपलाइन में दिखा रहा है। घर में लोग गैस सिलेंडर में खाना बनाने के लिए सोच रहे हैं। आम जनता की समस्याएं हल हो इस को लेकर रांची जिला उपायुक्त मंजुनाथ भजनत्री ने गैस एजेंसियों के मालिक एवं संचालकों के साथ लगातार बैठक कर रहें हैं और उन्हें दिशा निर्देश दे रहे हैं, कि हर व्यक्ति को गैस सिलेंडर उपलब्ध करायें और दूसरी बुकिंग 25 दिन के बाद होगी, वहीं गैस एजेंसी भी पूरा अस्वस्त करा रहे हैं कि हम लोग ग्राहकों को सिलेंडर गैस उपलब्ध करा रहे हैं और लोगों को सिलेंडर गैस मिल रहा है जबकि धरातल में जाकर देखेंगे तो वास्तविकता कुछ और होगी। गुरुवार को ही पुंदाग थाना क्षेत्र में लोग सड़क पर उतर आए और एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की गैस सिलेंडर की मांग करने लगे। एक आम व्यक्ति से लेकर खास व्यक्ति भी इसके लिए परेशान हैं। यहां तक की जो नंबर जिला उपायुक्त के द्वारा सार्वजनिक किया गया विभिन्न गैस एजेंसियों की उनमें से कुछ गैस एजेंसी को फोन भी किया जा रहा है लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे हैं, रांची एसडीएम कुमार रजत को भी सूचना दी गई है , कि कम से कम एक व्यक्ति को सिलेंडर गैस उपलब्ध करा दिया जाए, बावजूद इसके तीन दिन अधिक हो गए, लेकिन ना तो सिलेंडर गैस उपलब्ध हुआ और ना ही जो नंबर जारी किया गया था उस नंबर को रिसीव ही किया जा रहा है। इस बात से यही अनुमान लगा सकते हैं कि जिनको गैस भरा सिलेंडर मिल रहा है वह इत्तेफाक है, वहीं ये गैस एजेंसियों के मालिक, संचालक जिला उपायुक्त के साथ बैठक कर रहे हैं, बैठक में कुछ और कहकर निकलते हैं और ग्राउंड में सब धराशायी होता नजर आ रहा है‌। जिला उपायुक्त ने नंबर जारी किये थे जिसे एजेंसियों के लोग रिसिव तक करना उचित नहीं समझते, इन नंबरों पर आप भी ट्राय कर सकते हैं शायद आपकी सुन लिया जाए।
Jharkhand State Food and Civil Supply – 6512251098, Jayant Gas – 9431115028 और 9279075449 इसके आलवा भी यह नंबर जारी किया गया है अब देखना यह होगा यह कितना कारगर है।

उपायुक्त ने कहा था

उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा था कि आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ता 5 लीटर के सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिनिधियों ने बताया कि HPCL और BPCL के 5 लीटर के सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, आधार कार्ड लेकर उपभोक्ता गैस प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने एक बार फिर से गैस की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है, उन्होंने कहा कि अगर लोगों को किसी प्रकार से घरेलू गैस की कालाबाजारी या भंडारण की जानकारी मिलती है तो अबुआ साथी (9430328080) पर इसकी जानकारी दें। कालाबाजारी या अवैध भंडारण करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

मैन्युअल बुकिंग के लिए जारी मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं:

  1. Aditi Indane – 7762920033, 7352711020
  2. Shantanu Indane – 9431357871, 9304355563
  3. Devi Gas – 9835442494, 9693503031
  4. Anand Gas – 9603045000, 9279081713
  5. Alpha Indane – 9835156074, 8789572926
  6. Ranchi Gas – 9708788000, 9264249483
  7. Oraon Gas Distributor – 8210675171, 8210974502
  8. Jhalak Indane – 8986643888, 9835906302
  9. Bariatu Indane – 8294727527, 7808782500
  10. Indraprastha Gas – 9835149400, 9955361339
  11. Tatisilway Indane – 9835910816, 7903209760
  12. Ormanjhi Indane – 9308080951, 9709269265
  13. City Indane – 9430376633, 8434013040
  14. FFCCS – 9334721626, 8448674159
  15. Madhuri Indane – 9470193803, 9507035277
  16. Pratap Indane – 6205562676, 9006643039
  17. GK Indane – 9334917448, 6201206442
  18. Arav Indane – 6514667727
  19. Sumati Gas – 7903625376 यही नबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *