राँची। शहर में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए राँची के एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। 13 मार्च की देर रात, जब पूरा शहर सो रहा था, तब एसएसपी अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर उतर आए
एसएसपी राकेश रंजन आधी रात बाद करीब एक बजे औचक निरीक्षण के लिए निकले। उनके इस सरप्राइज विजिट की खबर शहर के किसी भी पुलिस अधिकारी या थाने के कर्मियों को पहले से नहीं थी। एसएसपी की गाड़ी विभिन्न पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर पहुंचकर पुलिस की सक्रियता को जांचा। उन्होंने शहर के मुख्य इलाकों का दौरा किया, जिनमें प्रमुख रूप से बिरसा चौक, मेन रोड (एकरा मस्जिद एवं अन्य संवेदनशील पॉइंट), हरमू बायपास रोड, अरगोड़ा चौक शामिल थे। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक पुलिस पदाधिकारी को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और अपराधियों, दागी, बदमाशों को संरक्षण देने और उसके साथ रहने वाले को भी चिन्हित करने का ऐलान किया है, कहा ऐसे लोगों की फोटो, गुप्त सूचना दीजिये वहीं पर कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *