गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में तिसरी-पलमरुआ मुख्य मार्ग पर नैयाडीह मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हा,दसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हा,दसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चों को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल तिसरी अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आर्य पब्लिक स्कूल के बच्चे सवारी वाहन में सवार थे। सड़क पर गिलानुमा मिट्टी जमा होने के कारण तेज रफ्तार वाहन चालक का वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और गड्ढे में जा गिरा। हा,दसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और उन्होंने घायल बच्चों की सहायता की। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए तिसरी अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत और यातायात जागरूकता की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *