रांची झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन आज 13 मार्च 2026 शुक्रवार को महंगाई और गैस संकट को लेकर सत्ता पक्ष का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी खुद रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे, जिस पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सवार थीं। काले चश्मे में रिक्शा चलाते इरफान अंसारी और हाथ में ‘पेट्रोल-डीजल की मार, जनता हो रही लाचार’ की पर्चे लिए शिल्पी नेहा तिर्की ने बढ़ते ईंधन दामों और एलपीजी किल्लत पर केंद्र सरकार को घेरा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में गहमागहमी बढ़ गई। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में रिक्शा चलाकर सदन पहुंचे। इरफान अंसारी ने ये मैसेज देने की कोशिश की कि महंगाई के कारण आम आदमी की गाड़ी अब पटरी से उतर चुकी है। रिक्शे पर बैठीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गैस सिलेंडर की कमी और आसमान छूती कीमतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सत्तापक्ष के अन्य विधायकों (JMM, कांग्रेस और RJD) ने भी हाथों में गैस सिलेंडर लेकर सदन के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *