
रांची। रांची नगर निगम के 53 वार्डों में पार्षद और महापौर का चुनाव को लेकर गहमा गहमी है। नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को भी रांची समाहरणालय के ए और बी ब्लॉक में भीड़ देखी गई, लेकिन नामांकन के दौरान जो मतदाता सूची जारी की गई है, उस मतदाता सूची में कई तरह की त्रुटियां देखी जा रही है,कई बूथों को पूर्व में स्थापित बूथों को वहां से हटा दिया गया है, इधर से उधर बूथों को कर दिया गया है, तो वहीं मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम को भी इधर से उधर किया गया, जिस कारण से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । विधानसभा, लोकसभा में जिसने अपने क्षेत्र के भवन, स्कूल में रखे गए बूथों पर मतदान किया था, इस निगम चुनाव में वह भवन, स्कूल नहीं है। बूथों को वहाँ से हटाकर दूसरे जगह कर दिया गया है। इतना ही नहीं मतदाता सूची भले मार्च 2025 में प्रकाशित लिख रहा है, लेकिन ऐसे भी मतदाता थे, जिसकी मृत्यु पहले हो चुकी है फिर भी उसका नाम, फोटो मतदाता सूची में दर्ज है उसे हटाया नहीं गया है।
फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने की मची होड़
निगम चुनाव और कुर्सी की लालच इंसान को क्या न कराये। सूत्रों का कहना है कि कल तक जो अपने मुहल्ले के उच्च जाति के कहलाते थे वैसे लोग अब अत्यंत पिछड़ा होने का दावा करते घूम रहे हैं। इतना ही नहीं अपनी जाति भी बदल रहे हैं और दलित, पिछड़ा,अत्यंत पिछड़े का फर्जी जाति प्रमाण पत्र भी बनाकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं । ऐसे लोग की अत्यंत पिछड़ा जाति की सीट पर फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। ऐसी स्थिति खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के वार्ड में सुना जा रहा है और फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पैसे और अंचल में दलालों से पैरवी करवा रहे हैं। इन सब मामलों को लेकर दलीत, पिछड़े,अत्यंत पिछड़ी जातियों में आक्रोश भी पनपने लगा है और जिला उपायुक्त से मिलकर ऐसे लोगों की लिखित शिकायत करने की तैयारियां शुरू कर दिया है कुछ की शिकायत भी किया गया है जिस पर जांच चल रही है।
*फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर प्रशासन सख्त
इधर रांची जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि कोई भी फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने पर पकड़ा जाता है तो उसका नामांकन रद्द किया जाएगा, इसमें सजा का प्रावधान है उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी । जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि अगर किसी को इस तरह की जानकारी मिलती है कि कोई अपनी जाति छिपा कर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर चुनावी मैदान में नामांकन किया है तो इसकी सूचना तुरंत दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील भी किया है कि वैसे लोग चुनाव लड़े जिसकी छवि साफ है और शिक्षित हैं, उनके पास कुछ विजन है, ताकि वे अपने वार्ड के साथ-साथ रांची को भी बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सके । साथ ही मतदाताओं से भी अपील की है कि लोभ, लालच, पैसे , रिश्तेदारी देखकर वोट ना करें, बल्कि आपके सामने जो कर्मठ, समाजसेवी, शिक्षित , विजन वाले उम्मीदवार को ही 23 फरवरी को वोट करें।

