चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला से भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया का गुरुवार तड़के पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। उन्होंने 72 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। वो कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रखर वक्ता एवं दलित नेता को खो दिया है। उनकी गिनती हरियाणा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की टोली के प्रमुख नेताओं के रूप में होती रही है।

भाजपा नेता कटारिया का जन्म 19 दिसंबर 1951 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव संधली में हुआ था। पांच दशक पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सार्वजनिक जीवन शुरू करने वाले कटारिया ने हरिजन कल्याण निगम के अध्यक्ष और गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष का पद संभाला। रतन लाल कटारिया को करीब दो माह पहले बुखार हुआ था। उसके बाद फेफड़ों में दिक्कत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां करीब डेढ़ माह उनका इलाज चला।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *