रांची। राज्य निर्वाचन आयोग की आयुक्त अलका तिवारी ने 48 नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है।
उन्होंने बताया की झारखंड के 48 नगर पालिकाओं में चुनाव सुनिश्चित किया गया है और इसकी सूचना 28 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। नामांकन की तिथि 29 जनवरी 2026 से लेकर 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 48 नगर पालिकाओं में नौ नगर निगम का क्षेत्र है, 20 नगर परिषद है और 19 नगर पंचायत है। जिसमें 1087 पदों पर चुनाव होना है। अलका तिवारी ने आगे बताया कि चुनाव घोषणा के साथ ही नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है।

कब क्या होगा

उन्होंने बताया कि झारखंड के जिन 48 नगर पालिकाओं में चुनाव होना है । वहां पर 9 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन होगा, 5 फरवरी को स्क्रुटनी होगी , 6 फरवरी को नाम वापसी होगी और 7 फरवरी को उम्मीदवारों को चिन्ह आवंटित किया जाएगा । 23 फरवरी को मतदान होगा और 27 फरवरी 2026 को मतगणना होगा।
पूरे 48 नगर पालिका चुनाव में देखा जाए तो 2012 अधिनियम संशोधन के तहत मतदाताओं की संख्या 43 लाख 35 हजार 574 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 22 लाख 7 हजार 203 और महिला मतदाताओं की संख्या 21 लाख 26 हजार 227 है । थर्ड जेंडर 144 है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में वैसी आबादी जहां 10 लाख से अधिक है वहां महापौर के लिए 25 लाख खर्च कर सकते हैं और पार्षद 5 लाख राशि। 10 लाख से कम संख्या वाले में पर 15 लाख और पार्षद ₹3 लख रुपए तक खर्च कर सकते हैं । नगर परिषद में 12000 से अगर अधिक संख्या है तो 5 लाख और काम है तो 1 लाख तक की राशि खर्च कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *