
रांची । झारखंड में 48 नगर निकायों की घोषणा मंगलवार को हो जाएगी। 27 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा करेंगी। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और पूरे राज्य में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। इससे पहले ही आयोग ने शहरी स्थानीय निकायों में वार्डो के आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही गजट प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।झारखंड के कुल 48 नगर निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं, जिनमें नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT


