गुमला । गुमला स्थित चैनपुर थाना प्रभारी की कुर्सी संभालने के महज 96 घंटे के भीतर ही थानेदार शैलेश कुमार को एसीबी (ACB) की टीम ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार को ही उन्होंने चैनपुर के 22वें थानेदार के रूप में पदभार ग्रहण किया था लेकिन बुधवार दोपहर उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि थानेदार शैलेश कुमार पीड़ित जयपाल नायक से निजी घर के लिए ईंट पकाने के एवज में अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे। पीड़ित ने बताया कि वह एक गरीब आदमी है, लेकिन पुलिस वाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे। थक-हारकर उसने एसीबी रांची का दरवाजा खटखटाया। बुधवार दोपहर एसीबी थानेदार को रिश्वत केरुपए के साथ धबौच लिया। टीम ने 15 मिनट तक उनके आवास की तलाशी ली और उन्हें अपने साथ रांची ले गई। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *