
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर के समग्र विकास को लेकर गंभीर हैं। उनके मार्गदर्शन एवं प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर की प्रमुख 10 अति महत्वपूर्ण सड़कों को सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं अतिक्रमण-मुक्त बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु “डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (Dedicated Road Management Team – DRMT)” का गठन किया गया है।
रांची की सड़कें केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि शहर की पहचान हैं। साफ सड़कें, सुरक्षित फुटपाथ, बेहतर रोशनी, हरियाली, सुचारु जल निकासी और अतिक्रमण-मुक्त रास्ते एक बेहतर शहर की पहचान होते हैं। अब तक विभिन्न विभागों द्वारा अलग–अलग स्तर पर कार्य किए जा रहे थे, परंतु किसी एक सड़क के लिए एक स्पष्ट रूप से जवाबदेह टीम की व्यवस्था नहीं थी। इसी कमी को दूर करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
▶️10 सड़कें – 10 अलग-अलग टीमें
- इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक चिन्हित सड़क के लिए अलग–अलग कुल 10 डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीमें गठित की गई हैं।
- हर सड़क के लिए एक सहायक अभियंता (Assistant Engineer) को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जो उस सड़क से संबंधित सभी कार्यों के लिए Single Point of Accountability के रूप में कार्य करेंगे।
- प्रत्येक नोडल अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम में स्वच्छता, उद्यान, अतिक्रमण नियंत्रण, नगर निवेशक एवं राजस्व, जलापूर्ति, खाद्य सुरक्षा, विज्ञापन/होर्डिंग, सार्वजनिक शौचालय तथा फील्ड स्टाफ से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी शामिल रहेंगे।
▶️महत्वपूर्ण रूप से, इन सभी 10 सड़कों की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाएगी, ताकि किसी भी समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके और कार्यों की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी बनी रहे।
🚧 Phase-1 : रांची की 10 अति महत्वपूर्ण सड़कें
प्रथम चरण में निम्नलिखित 10 प्रमुख एवं अत्यधिक यातायात वाली सड़कों को इस व्यवस्था के अंतर्गत शामिल किया गया है—
कचहरी चौक से राजेन्द्र चौक तक
(अलबर्ट एक्का चौक, सरजना चौक एवं सुजाता चौक सहित)
राजेन्द्र चौक से बिरसा चौक तक (हिनू चौक सहित)
कचहरी चौक से पिस्का मोड़ तक (रातू रोड चौक सहित)
रातू रोड चौक से अरगोड़ा चौक तक (सहजानंद चौक सहित)
रातू रोड चौक से कांके हॉस्पिटल रोड तक
कचहरी चौक से डंगरा टोली चौक तक (लालपुर चौक सहित)
कचहरी चौक से बूटी मोड़ तक (रेडियम रोड, करमटोली चौक एवं मेडिकल चौक सहित)
*करमटोली चौक – मोरहाबादी – राजभवन – स्टेट गेस्ट हाउस – रांची विश्वविद्यालय – प्रेस क्लब – जस्टिस एल.पी.एन. शाहदेव चौक होते हुए पुनः करमटोली चौक तक (मछली घर मार्ग सहित)
सरजना चौक से कांटा टोली चौक होते हुए लोवाडीह चौक तक (मिशन चौक एवं डंगरा टोली चौक सहित)
अलबर्ट एक्का चौक से लालपुर चौक होते हुए कोकर चौक तक (प्लाजा चौक सहित)
▶️DRMT क्या-क्या काम करेगी? (संक्षेप में)
- 🛣️ सड़क, फुटपाथ और डिवाइडर
- सड़क की सतह, फुटपाथ और डिवाइडर की नियमित जाँच
- गड्ढे, दरार और टूट-फूट की समय पर मरम्मत
- बारिश के बाद विशेष निरीक्षण
- मुख्य सड़क से जुड़ी सभी संपर्क सड़कों पर बाएँ मोड़ (Left-Free) की सुविधा
*जल निकासी और जलजमाव समाधान
- नालियों की नियमित सफाई व डिसिल्टिंग
- जलजमाव वाले स्थानों की पहचान और स्थायी समाधान
- मैनहोल ढक्कनों की मरम्मत
▶️पेयजल पाइपलाइन व लीकेज प्रबंधन
- पाइपलाइन लीकेज की पहचान और त्वरित सुधार
- सड़क कटिंग के बाद सही री-स्टोरेशन
- बार-बार लीकेज वाले स्थानों का स्थायी समाधान
▶️ फुटपाथ और पैदल यात्री सुविधा
- समतल, चौड़े और बाधा-मुक्त फुटपाथ
- दिव्यांग-अनुकूल रैंप और टैक्टाइल टाइल्स
- ज़ेब्रा क्रॉसिंग और सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग
▶️ अतिक्रमण नियंत्रण
- फुटपाथ, सड़क किनारे और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाना
- दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए सतत निगरानी
- नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग ज़ोन का पालन
▶️ हरियाली और सौंदर्यीकरण
- सड़क किनारे एवं डिवाइडर में पौधारोपण
- नियमित सिंचाई, कटिंग और रख-रखाव
- थीम-आधारित हरियाली और सौंदर्यीकरण
▶️ होर्डिंग-फ्री सड़कें
- अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाना
- विज़ुअल पॉल्यूशन कंट्रोल
- निर्धारित स्थानों पर ही विज्ञापन की अनुमति
▶️ सार्वजनिक शौचालय
- सड़क किनारे सभी शौचालयों की नियमित सफाई
- पानी, बिजली और रोशनी की उपलब्धता
- महिला, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग-अनुकूल सुविधाएँ
▶️ फूड स्टॉल और ठेला प्रबंधन
- फूड स्टॉल का निरीक्षण
- लाइसेंस, स्वच्छता और फूड सेफ्टी की जाँच
- तय वेंडिंग ज़ोन का पालन
▶️ दीवार पेंटिंग और सिटी आइडेंटिटी
- क्षतिग्रस्त दीवारों की पेंटिंग
- स्वच्छता, संस्कृति और शहर की पहचान दर्शाने वाले म्यूरल
▶️ स्ट्रीट लाइट और सड़क सुरक्षा
- खराब स्ट्रीट लाइट की पहचान और मरम्मत
- रोड मार्किंग, साइन बोर्ड और दुर्घटना-संभावित स्थलों का सुधार
▶️ स्वच्छता और कचरा प्रबंधन
- रोज़ाना मैनुअल और मैकेनिकल स्वीपिंग
- दिन में कम से कम दो बार कचरा उठाव
- C&D और बल्क वेस्ट पर विशेष निगरानी
▶️ डिजिटल निगरानी
- सड़क-वार मासिक निरीक्षण रिपोर्ट
- फोटो/वीडियो आधारित रिकॉर्ड
- ड्रोन के माध्यम से गड्ढे, अतिक्रमण, हरियाली और होर्डिंग की निगरानी
▶️ नागरिकों के लिए क्या बदलेगा?
इस नई व्यवस्था से रांचीवासियों को—
✔ साफ, सुंदर और सुरक्षित सड़कें
✔ बेहतर यातायात और पैदल सुविधा
✔ तेज़ शिकायत निवारण
✔ अतिक्रमण और जलजमाव से राहत
✔ जवाबदेह और पारदर्शी व्यवस्था
का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
रांची अब बदलेगी—हर सड़क पर एक टीम, हर टीम की जवाबदेही और हर सप्ताह समीक्षा के साथ।
यह पहल सड़कों के माध्यम से शहर के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है।
▶️प्रशासक का संदेश
“रांची सिर्फ हमारी कार्यस्थली नहीं, हमारा अपना शहर है। इसकी सड़कें, इसकी साफ़-सफाई और इसकी व्यवस्था सीधे तौर पर नागरिकों के जीवन को प्रभावित करती है। शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से हमने डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT) की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत शहर की 10 महत्वपूर्ण सड़कों के लिए 10 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक सड़क के लिए एक सहायक अभियंता को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, ताकि स्पष्ट जवाबदेही तय हो सके। इन सड़कों की स्थिति, किए जा रहे कार्यों और नागरिकों की समस्याओं की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी, जिससे छोटी से छोटी समस्या का भी समय पर समाधान सुनिश्चित हो सके। हमारा उद्देश्य केवल सड़क बनाना नहीं, बल्कि सड़कों को रोज़ संभालना, साफ़ रखना, सुरक्षित बनाना और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है। इसमें रांची के हर नागरिक का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। हमें यह विश्वास है कि प्रशासन और नागरिकों की साझा भागीदारी से रांची को एक स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और अनुशासित शहर के रूप में विकसित किया जा सकेगा।


