मेदिनीनगर।मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजारों में तिलकुट की खरीदारी के लिए दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।कड़ाके की ठंड के बावजूद मकर संक्रांति का उल्लास अब बाजारों में साफ झलकने लगा है।पर्व के नजदीक आते ही जिले के विभिन्न बाजारों में तिलकुट, चूड़ा, दही एवं शक्कर की बिक्री में तेजी आ गयी है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में तिलकुट की दुकानें सज चुकी हैं, जहां लोग उत्साहपूर्वक खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में तिलकुट 200 रुपये से लेकर 400 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. विशेष रूप से गया का प्रसिद्ध तिलकुट लोगों की पहली पसंद बना हुआ है, जिसकी मांग सबसे अधिक देखी जा रही है. व्यापारियों के अनुसार, मकर संक्रांति को लेकर खरीदारी और बढ़ने की संभावना है.वहीं ग्राहकों का कहना है कि मकर संक्रांति पर्व पर तिलकुट, चूड़ा और दही का विशेष महत्व होता है, इसलिए लोग एक दिन पहले से ही पर्व की तैयारी में जुट गये हैं. बाजारों में बढ़ती भीड़ से पर्व का उत्साह और उमंग स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।मकर सक्रांति की तैयारी को लेकर एक तरफ जहां कपड़ो की खरीददारी जम कर हो रही है, तो वही दूसरी तरफ यहाँ मीठे व पकवान बनाने को लेकर भी राशन के दुकानों व बाजारों में जम कर भीड़ देखा जा रहा है।इस मकर संक्रांति पर शहरी क्षेत्र के लोग जहां गुड़, चूड़ा, तिल की खरीद जमकर कर रहे है।तो वहीं गाँवों में इस पर्व पर चावल के पीठा, तिल लड्डू मुड़ी के लड्डू, चूड़ा के लड्डू आदि पकवान बनाने को लेकर सामान की खरीददारी लोगो ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *