
जमशेदपुर। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने मीडिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रतियोगिता 2 से 8 फरवरी और 12 से 15 फरवरी तक कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर में आयोजित होगी। इस टूर्नामेंट में शहर एवं अंचल के मीडिया कर्मी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और महासचिव बिनय पूर्ति कोषाध्यक्ष अजय महतो ने बताया ने कि आयोजन समिति जल्द ही बैठक कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देगी, ताकि प्रतियोगिता सफल और सुचारू रूप से संचालित हो सके।
इस साल कुल 8 टीमें भाग लेंगी और साथ में कई प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किए जाएंगे। सभी मैच डियूज़ बॉल से खेले जाएंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा में संतुलित खेल देखने को मिलेगा।
पिछले मीडिया कप आयोजनों ने पत्रकारों के बीच खेल की भावना को बढ़ावा दिया है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य पत्रकारों को दैनिक कामकाज से दूर कर, खेल के माध्यम से मनोरंजन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करना है।


