खूंटी । प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया(PLFI) ने एक बार फिर से खूंटी में अपनी मौजूदगी का एहसास दियाला और पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है। बुधवार देर रात संगठन के उग्रवादियों ने डुगडुगिया स्थित मेसर्स नितेश शारदा क्रशर प्लांट में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की और प्लांट कर्मियों को 20 लाख रुपये की लेवी मांगने वाला एक धमकी भरा पत्र सौंपा। लेवी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी भी दी गई है। यह पत्र PLFI के जोनल सदस्य राजेश यादव के नाम से जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार, दिनेश गोप की गिरफ्तारी और संगठन से जुड़े कई कुख्यात उग्रवादियों के मारे जाने के बाद PLFI की गतिविधियां लगभग समाप्त मानी जा रही थीं, लेकिन इस ताजा वारदात ने संगठन की फिर से सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वरुण रजक और थाना प्रभारी मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया और पीड़ित संचालक नितेश शारदा एवं कर्मचारियों के बयान पर FIR दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *