
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 23 दिसंबर को होगी. प्रोजेक्ट भवन में बैठक अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी. यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी समन्वय विभाग ने दी. इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है. जानकारी के अनुसार इस बैठक में पेसा के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है. इसके अलावा कृषि, ऊर्जा, नगर विकास सहित कई विभागों के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।


