रामगढ़ । जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां चूटूपालू घाटी में ब्रेक फेल हो जाने के कारण एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और उसने अपने आगे चलने वाली बाइक समेत पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.  सभी घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, छड़ लदा। ट्रेलर रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था. तबी घाटी में अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहनों से टकरा गया. जिन वाहनों को टक्कर लगी, उनमें इनोवा, बोलेरो, हुंडई आई10, फॉर्च्यूनर और एक बाइक शामिल हैं.  इस हादसे में वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी और जिला प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दिया. इसके बाद सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हालांकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *