
रांची । एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस का विमान हार्ड लैंडिंग के दौरान बाल-बाल बच गया। भुवनेश्वर से रांची आ रहे इंडिगो विमान संख्या 6E-7361 का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ, जो टल गया। हादसे में केवल विमान को नुकसान पहुंचा,
विमान में कुल 56 यात्री सवार थे। जो सुरक्षित हैं। हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी देखने को मिली। विमान के ठहरते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यात्रियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान जोरदार झटका लगा, जिससे बाद डर का माहौल था। कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। विमान की तकनीकी जांच जारी है। इंजीनियरों ने शुरुआती जांच में विमान को उड़ान के लिए अयोग्य बताया। रांची एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे का असर इंडिगो की अगली उड़ान पर भी पड़ा। रांची से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों ने बताया कि उन्हें देर रात तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। विमान को पहले रात 9:40 बजे ग्राउंडेड घोषित किया गया था। बाद में एयरलाइंस ने छह से सात घंटे के भीतर वैकल्पिक विमान से यात्रा कराने की बात कही, लेकिन दूसरे विमान की व्यवस्था नहीं हो सकी।


