
बारियातू : अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने गुरुवार को चुम्बा ग्राम में माइन्स का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने पत्थर खनन में लगे कर्मियों से सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी ली .साथ ही सावधानी बरतने सहित कई आवश्यक निर्देश दिए वहीं अवैध पत्थर परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइवा वाहन को जब्त किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पत्थर लदे दोनो हाइवा वाहन मालिकों व चालक द्वारा पत्थर परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके कारण दोनों वाहनों को जब्त कर स्थानीय थाना को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि अबैध खनन व परिवहन से सरकार को राजस्व की हानि होती है, वहीं इससे अवैध खनन को भी बढ़ावा मिलता है,साथ ही पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। उन्होंने आगे कहा कि किसी प्रकार का अबैध खनन नहीं करने दिया जाएगा .इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सघन जांच और कार्रवाई की जाती रहेगी। इस दौरान अंचल निरीक्षक ओमप्रकाश कुमार, अंचल लेखापाल विद्यासागर, थाना के एएसआई मिथलेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे।


