हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के कुसुआ गांव स्थित जपला एके सिंह डिग्री कॉलेज के समीप हड़ही नदी पर आजादी के बाद भी पुल नहीं बन सका है। इसके कारण छात्र-छात्राओं को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त नदी पर पुल बन जाने से कॉलेज जाने में दूरी भी कम हो जाएगी। गांव से जाने में लोगों को काफी परेशानी होती हैं।बरसात में जैसे तैसे सड़क पार करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि विकास के इस दौर में भी लोग हयूम पाइप के सहारे नदी पार करने के लिए विवश है | स्थानीय लोगों और छात्रों में इस पुल के नहीं बनने के कारण काफी गुस्सा है । स्थानीय लोगों का कहना है कि जपला एके सिंह डिग्री कॉलेज हुसैनाबाद अनुमंडल मुख्यालय से महज दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है | इसके बावजूद कॉलेज की समस्या के समाधान के लिए न पदाधिकारी और ना ही माननीय सांसद महोदय ने ध्यान नहीं दे रहे है। जबकि उक्त कॉलेज में शासी निकाय के सांसद तीन साल से अध्यक्ष के पद पर भी काबिज है। लोगों ने कहा कि पुल निर्माण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधि समेत अधिकारी से कई बार संपर्क किया गया है | बावजूद उक्त समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हो सका है । लोगों ने बताया कि हड़ही नदी पर अप्रोच सड़क कॉलेज के लिए दान दे दिया है। अब उक्त हड़ही नदी पर पुल के नहीं बनने के कारण कुसुआ गांव से होकर छात्रों को जाना पड़ता है। जिसके कारण परीक्षा के समय घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। छात्रों ने भी इसपर पुल बनाने की मांग डिसी पलामू से की हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *