
हैदरनगर (पलामू) : सोमवार को हैदरनगर प्रखंड के पूर्वी और पश्चिमी पंचायत में “आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। लेकिन दोपहर बाद तक अधिकारियों की अनुपस्थिति ने पूरे आयोजन की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। निर्धारित समय के बावजूद शिविर का दीप प्रज्ज्वलन तक नहीं हो पाया, जिससे उपस्थित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण घंटों तक इंतजार करते रहे। मुखिया शहनाज परवीन, पंचायत समिति सदस्य गुलशन आरा, फरहाना खातून, समाजसेवी सज्जु खान, राजू खान, अशरफ हसन, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह तथा कई प्रखंड कर्मी शिविर उद्घाटन की प्रतीक्षा में बैठे रहे। दूसरी ओर, ग्रामीण महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
फॉर्म तक उपलब्ध नहीं—खुले बाजार से खरीदने पड़े आवेदन
वृद्धा पेंशन, अबुआ आवास, और अन्य योजनाओं के मूल आवेदन-पत्र तक शिविर में उपलब्ध नहीं थे। ग्रामीणों को मजबूरन खुले बाजार से फॉर्म खरीदकर जमा करना पड़ा। इससे लोगों में भारी असंतोष देखने को मिला। गोपाल राम, सरस्वती देवी, पूनम देवी सहित कई ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि “सरकार आपके द्वार कार्यक्रम केवल नाम भर का उजाला है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी अंधेरे में निर्भीक रहकर खानापूर्ति कर रहे हैं।”
शिविर में भीड़, पर सेवा नदारद
शिविर में मईयां योजना, आय/जाति/स्थानीय प्रमाण-पत्र, मनरेगा, वृद्धा पेंशन और अबुआ आवास के स्टॉल पर ग्रामीणों की भीड़ अधिक रही, परन्तु उन्हें अपेक्षित सेवा नहीं मिली। अधिकांश लोगों ने शिकायत की कि समस्याओं के समाधान में अधिकारियों की कोई विशेष रुचि दिखाई नहीं दी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी राजेंद्र सिंह, प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह, नाजिर प्रांजल कुमार और अंचल सहायक देव कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही, पर ग्रामीण संतुष्ट नहीं दिखे। शिविर के दौरान हैदरनगर पश्चिमी पंचायत निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति सरवर अली ने अपनी समस्याएँ जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के समक्ष रखीं। उन्होंने बताया कि उन्हें अब तक विकलांग पेंशन का लाभ मिला है। उन्हें दिव्यांगजन हेतु ट्राई-साइकिल भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। वे पूर्णतः असहाय हैं तथा चलने–फिरने के लिए दूसरों पर निर्भर हैं। उन्होंने बैटरी चालित ट्राई-साइकिल की मांग की, ताकि वे स्वतंत्र रूप से चल-फिर सकें। इस संबंध में युवा एक्टिविस्ट अंकु सिंह राणा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एवं जिला प्रशासन पलामू को निम्न अनुरोध- को यथा शीघ्र अवगत कराया है।



Haidar nagar ke BDO ak application tak bole Jao Kal aana Kisi Tarah ke kaam ho jaise rojagar card banwana Kal milna Panchayat office me . Hame aawaj uathai hamara aavedan tak nahi Liya gya .