अनगड़ा : रांची के बरियातू निवासी व्यवसायी मोहसिन खान को आज सुबह करीब 10 बजे PLFI उग्रवादी संगठन से धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा, “यादव जी बोल रहा हूं, आप व्यवसाय करते हैं, आपको संगठन को सहयोग करना होगा। अगर पैसा नहीं देंगे, तो आपका कारोबार बंद करवा दूंगा और आपको जान से हाथ धोना पड़ेगा।”
मोहसिन खान ने बताया कि कॉल पहले 7209396436नंबर से आया, जिसमें उन्होंने 17 सेकंड बात की, फिर कॉल कट गया। इसके बाद उन्हें 8900209003 नंबर से कॉल आया, लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। इसके बाद PLFI उग्रवादी संगठन ने उन्हें टेलीग्राम के जरिए धमकी दी। इस घटना के बाद, मोहसिन खान ने फोन के माध्यम से थाना प्रभारी, सदर डीएसपी और डीजीपी को मेसेज कर इस बारे में सूचित किया। गौरतलब है कि पिछले साल भी मोहसिन खान को JJMP उग्रवादी संगठन से धमकी भरे कॉल्स आए थे, जिसमें उन्हें सहयोग करने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस समय भी उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। इसके अलावा, करीब 20 दिन पहले इस मामले के बारे में उन्होंने तत्कालीन SSP चंदन सिन्हा को भी सूचित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *