बोकारो। अमरनाथ यात्रा में पहला जत्था में झारखंड के श्रद्धालु नही कर सकेंगे दर्शन कारण अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नही बनना बताया जा रहा है। बतातें चलें की अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन आज से पूरे देश में प्रारंभ हो गई है झारखंड में प्रमाण पत्र नहीं बनना श्रद्धालुओं को मायूस कर रहा है। वही पहला यात्रा के लिए पुरे देश से श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है वही झारखंड की बात कहे तो श्रध्दालुओं को परेशानी का सामना करना पड रहा है जिसके कारण इस बार के पहला जत्था अमरनाथ यात्रा से वंचित रह जाएगे।

पुरे झारखंड में एक तरफ श्रद्धालु भगवान अमरनाथ की यात्रा करने और दर्शन करने को उत्सुक है वही पुरे झारखंड में राज्य सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट से लेटर नही आने के कारण मेडिकल फिटनेस नही बन पा रहा है जिसके कारण लोगो को सिविल सर्जन कार्यालय के चक्कर काटना पड रहा है। वही सीएस पदाधिकारी अभय भूषण प्रसाद ने कहा की अमरनाथ यात्रा जो जाता है वह स्टेट से डायरेक्शन आता है कि कब से कब शुरू होगा फिर इसके बाद हम लोग डॉक्टर को नॉमिनेट कर देते हैं फिर वही डॉक्टर मेडिकल फिटनेस देते हैं। चिट्ठी अभी नहीं आई है। मेल चेक करवा लेते हैं अगर आई होगी तो आज से ही शुरु करवा देते हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *