रांची। खेल एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने जेएससीए स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के विकास को लेकर बेहद सकारात्मक बात हुई। सोनू ने बताया कि खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में धोनी का सहयोग राज्य सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा, उनकी विशेषज्ञता और अनुभव निश्चित रूप से इन क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करेंगे। इस मौके पर जेएससीए स्टेडियम के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *