अनगड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को रांची विवि के पूर्व रजिस्ट्रार डा. अमर कुमार चौधरी के पुत्र मनीष चौधरी के शादी के प्रीतिभोज में शामिल हुए। डा. चिलदाग स्थित एसडीपीएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा ने नवनिवाहित दंपति को बधाई व शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व अर्जुन मुंडा का गोंदलीपोखर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत अनगड़ा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया। चिलदाग में अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता नए नए सदस्यों को पार्टी संगठन से जोड़ने का काम करें। लगातार एक ही चेहरा को देखते रहने से पार्टी संगठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर डा. अमर कुमार चौधरी, पत्नी डा. कुमुद कला मेहता, पुत्र राहुल चौधरी सहित पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र महतो, मनोज बाजपेयी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, रामसाय मुंडा, रामनाथ महतो, अजय महतो, घनेनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *