रामगढ़ : रामगढ़ के अरगड्डा- नईसराय मुख्य सड़क के मध्य बिंझार में गुरुवार को हीरो ग्लैमर और हाईवा की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से इलाज के लिए सीसीएल के नईसराय अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन घायल युवक की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक अरगड्डा बकरिया पट्टी निवासी फैजान अंसारी उम्र करीब 18 वर्ष ग्लैमर बाइक में सवार होकर काम ढूंढने के लिए रिज्यूम जमा करने बगड़िया जा रहा था। लोगों के मुताबिक बाइक अरगड्डा से नईसराय की ओर जा रहा था। जबकि खाली डंफर हाईवा नईसराय से अरगड्डा की ओर जा रही थी। तभी यह दर्दनाक घटना घटी। मृत युवक के पिता का पहले ही देहांत हो चुंका हैं। मृतक फैजान श्रमिक प्लस टू 12 वीं का छात्र था। उसके के घर में माता और दो भाई हैं। घटना के बाद से ही परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *