
रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के ऑर्किड सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के सीनियर एक्जीक्यूटिव टीपीए कामख्या दुबे पर आयुष्मान भारत योजना के तहत एक करोड़ दस लाख रुपये के गबन करने की शिकायत लालपुर थाना में की गई है। यह शिकायत अस्पताल के एजीएम हृदय प्रसाद लक्ष्मण ने लगाया है। एजीएम हृदय प्रसाद के अनुसार, कामख्या दुबे ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच आयुष्मान कार्ड धारकों के बिल का भुगतान अस्पताल में करने के बजाय फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर पैसे का गबन किया। आरोप है कि दुबे ने एक करोड़ 10 लाख रुपये का हेरफेर किया। करीब 82 मरीजों के दावे आयुष्मान पोर्टल पर अपलोड ही नहीं किए गए थे। जब एजीएम ने इस पर दुबे से सवाल किया तो उसने पोर्टल में तकनीकी खराबी का बहाना बनाया। हालांकि, जब अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से संपर्क किया, तो पता चला कि उनसे इलाज के नाम पर पैसे वसूले गए थे। इस संबंध में लालपुर थाना प्रभारी रुपेश ने बताया मामला दर्ज किया गया है। यह मामला दो दिन पहले की है। पुलिस इसमें जांच कर रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz
