
हजारीबाग । सदर एसडीओ अशोक कुमार द्वारा पत्नी को जलाकर मारने के आरोप और इस घटना की जांच में तेजी लाई गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने हजारीबाग सदर SDO अशोक कुमार को हटा दिया है। उन्हें कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें प्रशासनिक कारणों से हटाने की बात कही गई है। डीसीएलआर राजकिशोर प्रसाद को एसडीओ का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच खुद हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह भी देख रहे हैं। सोमवार को वे खुद हजारीबाग सदर SDO अशोक कुमार के आवास पर पहुंचे। उनके साथ एसआईटी में शामिल अधिकारी थे। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाया। वहीं जांच टीम ने एसडीओ के सरकारी और निजी मोबाइल को जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है। टेक्निकल सेल की रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
