रांची। राजधानी समेत झारखंड में बारिश के बाद कुहासा बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिससे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार और रविवार को बारिश होगी। लेकिन, बारिश थमने और बादल छंटने के बाद कुहासे के साथ कनकनी बढ़ सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 17 जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। पहले दिन शनिवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में हल्के दर्जे की बारिश होगी। वहीं रविवार को गुमला, रांची, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला आदि जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बारिश होगी। इन जिलों में बारिश के बाद वातावरण में स्थित नमी और उत्तर से आनेवाली ठंडी हवा से तापमान की मौजूदगी के कारण पूरे राज्य में कुहासा बढ़ेगा। संताल में कुहासे का असर कम होगा। बारिश वाले जिलों में न्यूतम तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान राज्य के विभिन्न शहरों में दस डिग्री से ऊपर रहा। रांची का न्यूनतम तापमान 12.6 और अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकांश शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक है। इससे कनकनी में कमी आयी है। हालांकि, 30 के बाद प्रदेश के तापमान में और तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड तेजी स बढ़ जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *