आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। इस कड़ी में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त, 2019 को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने 22 अगस्त 2024 तक लगभग पांच वर्षों तक भारत के गृह सचिव के रूप में कार्य किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *