Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

आत्मसमर्पण से पहले ही मनीष कश्यप गिरफ्तार

18 Mar 2023


प्रभात मंत्र (वेब डेस्क) : यूट्यूब पत्रकार मनीष कश्यप बेतिया से गिरफ्तार हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण के पहले ही हुई गिरफ़्तारी हुई है। यूट्यूबर मनीष कश्यप के घर कुर्की जब्ती करने सुबह-सुबह पहुंची थी पुलिस टीम, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस शनिवार सुबह चंपारण के महनवा गांव में मनीष के घर कार्रवाई करने पहुंची। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी और अपनों के घर कुर्की-जब्ती के डर से उसने पुलिस के सामने सरेंडर करने की तैयारी कर रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोपी मनीष कश्यप सरेंडर करना चाहता था, इससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया।