Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

बिहार : किसान ने उगाए काले आलू, 500 रुपये कीमत!

17 Mar 2023


प्रभात मंत्र (वेब डेस्क) : बिहार के एक किसान ने कमाल कर दिया है। इस किसान को कुछ न कुछ नया करने की ललक रहती है। यूट्यूब देखते थे। वहीं से ब्लैक पोटैटो यानी काले आलू के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद क्या था, किसान आशीष ने अमेरिका से ब्लैक पोटैटो का बीज मंगा लिया। अब उन्होंने काला आलू उगा भी दिया है। बिहार के गया के रहने वाले किसान आशीष सिंह ने ये पहल की थी। उन्होंने अमेरिका से ब्लैक पोटैटो का बीज मंगाया और 14 किलो बीज के खेती शुरू की। किसान आशीष ने टिकारी प्रखंड के गुलरियाचक गांव में ब्लैक पोटैटो के बीज लगाए थे। 10 नवंबर को आशीष ने बीज रोपाई की थी और 120 दिन के बाद 13 मार्च को फसल की हार्वेस्टिंग की गई। किसान आशीष की पहली फसल के रूप में 120 किलो आलू का उत्पादन हुआ है। हालांकि, उन्हें उम्मीद थी 200 किलो आलू पैदा होगा। लेकिन मौसम की असर पड़ा और फसल थोड़ा कम रह गई। आमतौर पर ब्लैक पोटैटो की खेती अमेरिका के पर्वतीय क्षेत्र एंडीज में होती है। अब बिहार में भी इसकी फसल उग आई है। किसान आशीष की इस पहल को देखकर अन्य किसान भी काला आलू लगाने की योजना बना रहे हैं। अन्य राज्यों से भी इसकी डिमांड आ रही है। आशीष ने जब बीज मंगाया था तो उसकी 1500 रुपये प्रति किलो थी। आशीष ने करीब एक कट्ठा जमीन में इसे लगाया। अब जो फसल हुई है आशीष उसे दूसरे किसानों को भी बेच रहे हैं। उन्होंने 300-500 रुपये किलो के बीच ये बेचने का फैसला किया है।