Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

रामगढ़ के बरकाकाना ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी आरपीएफ जवान को हुई फांसी की सजा

16 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रामगढ़) : रामगढ़ के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत ट्रिपल मर्डर केस में गुरुवार को एडीजे व्यवहार न्यायालय से फैसला सुनाया गया। एडीजे प्रथम शेषनाथ सिंह न्यायालय में बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर केस के मामले में आरोपी आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई।

जानकारी के अनुसार कि बरकाकाना रेलवे कॉलोनी की क्वार्टर में घुसकर परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर हत्या व 2 को जख्मी करने के आरोपी आरपीएफ जवान पवन सिंह को एडीजे प्रथम शेषनाथ सिंह के न्यायालय में दोषी करार दिया था। यह घटना 17 अगस्त 2019 की रात की है कोर्ट ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता 302 , 307 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया।

17 अगस्त की रात नशे में धुत पवन कुमार सिंह दूध मांगने के बहाने रेलकर्मी अशोक राम के घर गया था उसने रेलकर्मी समेत परिवार के 5 लोगों को गोली मार दी थी गोली लगने से 55 वर्षीय अशोक राम 50 वर्ष उसकी पत्नी लीला देवी और 32 वर्षीय गर्भवती बेटी वर्षा देवी उर्फ मीना देवी की मौत हो गई थी जबकि 25 वर्ष की बेटी सुमन देवी और 24 वर्षीय बेटा संजय राम गंभीर रूप से घायल हो गया था उसके बाद वहां से फरार हो गया था। बाद में 21 मार्च 2020 को पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना से उसके गिरफ्तार किया गया था।