Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

सक्सेस गुरू एके मिश्रा के माता की अंत्येष्टि में उमड़ी भीड़

13 Mar 2023


हजारीबाग। सोमवार को बड़कागांव के लंगातु गांव के श्मशान घाट में सैकड़ों परिजन व शुभचिंतकों ने नम आंखों से सक्सेस गुरु एके मिश्रा की माता मुन्द्रिका देवी की अंत्येष्टि में शामिल होकर अंतिम विदाई दी। वहीं छोटे पुत्र व चाणक्य आईएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर सक्सेस गुरू एके मिश्रा ने कहा कि मां-पिताजी के पुण्य प्रताप का ही फल है कि आज मैं इस मुकाम पर हूं। उन्होंने कहा कि ममता की छांव में पले बढ़े और ज्ञान अर्जित किया। सक्सेस गुरू एके मिश्रा ने कहा कि मां एक कुशल गृहणी होते हुए भी समाज के प्रति अच्छी सोच रखती थी। उन्होंने कहा कि मां के गुजर जाने का मलाल आजीवन रहेगा। इनकी कमी खलती रहेगी। सक्सेस गुरु ने कहा कि पिताजी विशेश्वर नाथ मिश्रा बड़कागांव उच्च विद्यालय की नींव रखी थी ताकि बड़कागांव, केरेडारी के सुदूरवर्ती क्षेत्र में निवास करनेवाले बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर पाए। उन्होंने कहा कि मां-पिताजी के बताए मार्ग पर चलकर मैंने भी चाणक्य आईएस एकेडमी की स्थापना कर 1993 से लेकर अबतक लगातार युवकों को अधिकारी बनाने की ओर कार्यरत हूं।
सक्सेस गुरू ने कहा कि मां की अंतिम विदाई से मन जरूर दुःखी है पर दूसरी तरफ यह सोचकर संतुष्ट हूँ कि हमसबको भरपूर प्यार व आशीर्वाद देकर विदा ली है। शव यात्रा में मुख्य रूप से मझले पुत्र व भाजपा नेता अनिल मिश्रा, बहु व चाणक्य आईएस एकेडमी की जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा, सुषमा मिश्रा, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, भाजपा एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, महामंत्री रंजीत राम, बलवंत दुबे, जयनारायण प्रसाद मेहता, रौशन कुमार, टोनी जैन, डॉ बालेश्वर महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बिसेश्वर नाथ चौबे, कृष्णा राम, पोता अनुराग मिश्रा, शौरभ मिश्रा अभिनव मिश्रा, दीना नाथ मिश्रा, डॉ बालेश्वर मिश्रा, लखेश्वर मिश्रा, अरबिंद मिश्रा, प्रकाश उपाध्याय, धरणीधर तिवारी, आलोक उपाध्याय, जोगेन्दर मिश्रा, प्रह्लाद मिश्रा, राकेश मिश्रा, अवधेश मिश्रा, जगदीश मिश्रा, कृत मिश्रा, सुभाष मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, बुधन राम, रामकुमार मिश्रा, कंचन मिश्रा तथा नरेश ओझा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।