Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

हजारीबाग : पीयूष ने बनाया संबंध, फिर विडियो वाइरल करने की दी धमकी, पुलिस ने भेजा जेल

13 Mar 2023


प्रभात मंत्र (हजारीबाग) : हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र मे रहकर पढ़ाई कर रही एक नाबालिग लड़की को परेशान करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हरली, बड़कागाँव निवासी पीयूष के खिलाफ छात्रा ने शिकायत दर्ज कारवाई। शिकायत में कहा गया कि पीयूष ने उसके साथ बाजबरन शारीरिक संबंध बनाया और उसी दौरान उसने विडिओ भी बना लिया। बाद मे वह उसे फिर से संबंध बनाने के लिए परेशान करने लगा। ऐसा नहीं करने पर उसने विडियो वाइरल करने की धमकी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद छात्रा परेशान होकर आत्महत्या करने जा रही थी जिससे पहले पुलिस को उसने जानकारी दे दी। कोर्रा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीयूष को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने आत्महत्या नहीं की। बताते चलें कि हजारीबाग छात्र छात्राओं का हब है। लाखों छात्र यहाँ रहकर पढ़ाई करते हैं। परंतु आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती है। थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने कहा कि छात्राओं को जागरूक होने की जरूरत है। यदि कुछ परेशानी होती भी है तो कोई गलत कदम नहीं उठाए, तुरंत पुलिस से संपर्क करें, पुलिस हमेशा उनके साथ है।