Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे

09 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रामगढ़) : रामगढ़ में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 मार्च की देर शाम रात को रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के नेमरा गांव स्थित पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हैं। यहां आज 9 मार्च को दोपहर में आयोजित कुलदेवता मारंगबुरू की पूजन समारोह में शामिल होंगे। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपने गांव नेमरा पहुंचने के बाद यहां उनका विधिवत रूप से स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने की सूचना के बाद रामगढ़ पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं।