Monday, July 22, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

नौ वर्षीय शौर्य का क़ातिल निकला किराएदार, पुलिस ने दबोचा

08 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रांची)। तीन मार्च से लापता नौ वर्षीय शौर्य का शव सात मार्च को नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा तालाब से बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मासूम की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। बताया जा रहा है कि अपहरण फिरौती मांगने की नियत से की गई थी, लेकिन अपहरण के कुछ घंटे के अंदर ही घटना घट गई। इसलिए शौर्य के पिता राजू गोप से किसी तरह की फिरौती नहीं मांगी गई। यह भी बताया जा रहा है कि बच्चे की हत्या करने वाला उसका परिचित निकला। हालांकि यही कहा कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, संभवतः कल पत्रकारों को संबोधित किया जायेगा।

राजू के घर रहता था किडनैपर:

नौ वर्षीय शौर्य की हत्या करने वाला आरोपी कभी राजू के घर एदलहातू में ही किराएदार था। हत्या का आरोपी का नाम संजू पांडा बताया जा रहा है है। वह मूल रूप से कोडरमा जिले का रहने वाला है। शौर्य के घर में वह बतौर किराएदार अपने बहन जीजा के साथ रहता था। बाद में वह अपने बहन से अलग होकर पंडरा थाना क्षेत्र में रहने लगा था। उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसमें शौर्य के अपहरण की साजिश रची थी।

अपहरण के घंटे भर में ही कर दी थी हत्या

पुलिस को जो बताया गया कि संजू ने शौर्य का अपहरण करने से पहले उसकी रेकी की थी। इस दौरान उसने देखा था कि शौर्य हर शाम कुछ न कुछ खरीदने के लिए दुकान की ओर जाता है। तीन मार्च को भी उसने वही किया था। इस बीच दुकान के पास ही संजू कार के साथ खड़ा था। यहां शौर्य को देखकर उसने उसे बुलाया और बातचीत की। शौर्य के हाथ में चिप्स का पैकेट था। संजू ने उससे चिप्स लेकर खाया भी। इसके बाद उसने कार में बिठा लिया। पर ले जाने लगा इस बीच शौर्य हल्ला मचाने लगा। तब संजू को समझ में नहीं आया कि क्या किया जाए। इसी दौरान उसने उसकी हत्या कर दी और तालाब के पास शव को फेंक कर कोडरमा भाग गया था।

शव मिलने के बाद थाने का घेराव

शौर्य का शव मिलने के बाद शव को जब्त कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाई थी। इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली तो लोग रिम्स में पहुंच कर हंगामा किया और फिर शौर्य के पिता राजू गोप ने पुलिस के कार्य के प्रति नाराजगी जताई । वहीं एदलहातू से बड़ी संख्या में आए लोगों ने आक्रोश में बरियातू थाने का घेराव कर हंगामा किया था, थानेदार को हटाने की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इस संबंध वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार में है उससे पूछ ताज जारी है।

बता दें कि किशोर कौशल जब रांची के सिटी एसपी थे तब भी इसी तरह का एक मामला आया था। एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया था, और सिटी एसपी ने तत्परता दिखाते हुए उस बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था।