Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

होली के जश्न के बीच राजधानी से 8 वर्षीय बच्चे का पुलिस ने शव बरामद किया

07 Mar 2023


रांची: राजधानी रांची में होली के जश्न के बीच मंगलवार को पुलिस ने नगड़ी थाना क्षेत्र से एक बच्चे का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम रांची के एदलहातू का आठ वर्षीय शौर्य दुकान में बिस्किट खरीदने के लिए गया था. उसी दौरान उसका अगवा कर लिया गया. पुलिस ने अगवा होने के बाद काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।मंगलवार को शौर्य का शव नगड़ी इलाके से बरामद किया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.