Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

रांची में बर्ड फ्लू, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के यहां फ्लू से मुर्गियों की मरने की पुष्टि!

04 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रांची) : होली का मौसम है, ऐसे में लोग होली की तैयारी में जुट चुके हैं। इसी दौरान बोकारो के बाद रांची में मुर्गियों की मरने की खबर ने हडंकंप मचा दिया है। शुक्रवार की रात बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मामला ओल्ड जेल चौक के पास स्थित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवासीय परिसर में करीब आधा दर्जन से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई है,मरी मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पशुपालन निदेशक ने जेल चौक के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित पोल्ट्री फार्म मुर्गियों का सर्वे करने का निर्देश जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिया है, इस दायरे में आने वाली सभी मुर्गियों को मारा जायेगा। 10 किलोमीटर क्षेत्र सर्विलांस घोषित कर दिया गया है जिसमें डेली मार्केट, लालपुर बाजार,कांटा टोली, मोराबादी में स्थित पोल्ट्री फार्म सहित रिंग रोड तक के क्षेत्र की निगरानी बढ़ाई जाएगी। इन क्षेत्रों में स्थित पोल्ट्री फार्म में मुर्गी का सैंपल लिया जा रहा है। पशुपालन निदेशालय ने जिले के बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है, ताकि दूसरे राज्य या जिलों से एक भी मुर्गी रांची में प्रवेश ना करें, इस मामले पर डीसी रांची भी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अभी इस पर पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है, हम लोग लगे हुए हैं, आप डरे नहीं, बल्कि बचाव कैसे हो इस पर ध्यान केंद्रित करें।

तस्वीर - सांकेतिक