Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

रामगढ़ उपचुनाव है ट्रेलर, 2024 में दिखेगा बाकी पिक्चर : लक्ष्मण बड़ाईक

02 Mar 2023


प्रभात मंत्र (सिमडेगा) : रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत पर भारतीय जनता पार्टी एवं आजसू पार्टी ने संयुक्त रूप से विजय जुलूस का आयोजन किया विजय जुलूस में भाजपा एवं आजसू कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद आजसू पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की रामगढ़ उपचुनाव ट्रेलर है बाकी पिक्चर 2024 में दिखेगा रामगढ़ उपचुनाव में जनता ने एनडीए प्रत्याशी को जीता कर यह बता दिया की गठबंधन सरकार सिर्फ लूट झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति कर रही है बहुत जल्द जनता इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। आजसू जिला अध्यक्ष ध्रुपद पांडेय ने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में जिस तरह से एनडीए प्रत्याशी को जीत मिली है झारखंड की जनता ने यह साफ कर दिया कि वर्तमान सरकार से छुटकारा चाहती है। भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने कहा की 2024 में गठबंधन सरकार का सूपड़ा साफ होगा और एनडीए की जीत होगी। सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से जोहार यात्रा करके मुख्यमंत्री राज्य की जनता को ठगने का प्रयास कर रहे थे रामगढ़ की जनता ने बता दिया कि आपकी यात्रा ठग बंधन सरकार की अंतिम यात्रा है 2024 में भाजपा आजसू गठबंधन की सरकार होगी मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर कोषाध्यक्ष अनुप प्रसाद बसंत नारायण माझी राकेश रविकांत सत्यनारायण प्रसाद अजय सिंह दीप नारायण दास अनिरुद्ध सिंह अशोक रजक महिला नेत्री सावित्री देवी पिंकी प्रसाद मौजूद थे।