Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

BIG BREAKING : कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि बितका भंवरी हत्याकांड का हुआ उद्भेदन

02 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रामगढ़) : रामगढ़ पुलिस ने कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर उर्फ बितका बाउरी हत्या काण्ड मामले में संलिप्त तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिसका उद्भेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पीयुष पांडे ने किया। सौदा बस्ती निवासी राजकिशोर बाउरी उर्फ बितका बाउरी उम्र करीब 35 वर्ष पे0- स्व0 सिरिया बाउरी ग्राम- सौदा बस्ती थाना- भुरकुंडा ओ०पी० को सौदा बस्ती के एचपी पेट्रोल पम्प के सामने मोटरसाईकिल सवार तीन अज्ञात अपरधकर्मियों ने गोली मार कर हत्या कर भाग निकले थे। उक्त संबंध में पतरातु (भुरकुंडा ) थाना कांड सं0-30/2023, दिनांक- 26.02.2023 धारा 302/34/120B भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर कांड के महता को देखते हुए कांड के त्वरित अनुसंधान एवं उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसके फलस्वरूप घटना में सम्मिलित तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार किये गये हैं, जो पांडे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इस घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तो के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तो में 1. गोबिंद कुमार उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व० लक्ष्मी साव, ग्राम- पतरातु, थाना- पतरातु, जिला- रामगढ , 2. अंजित मुंडा, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता- स्व0 कारू मुंडा, ग्राम टुंगरी टोला जयनगर, थाना- पतरातु, जिला – रामगढ , 3. बादल लोहरा, उम्र करीब 21 वर्ष पिता जगरनाथ लोहरा, ग्राम- छापर थाना बुडमू जिला – रांची।जप्त समान में 1. एक सफेद रंग का अपाची मोटरसाईकिल , 2. एक 7.65 बोर का देशी पिस्टल एवं 4 जिंदा गोली , 3. तीन मोबाईल सेटछापामारी दल में 1. पु०नि० रोहित कुमार, पतरातु अंचल2. पु0अ0नि0, अमित कुमार, प्रभारी भुरकुंडा ओ०पी० 3. पु०अ०नि० शशिप्रकाश, प्रभारी बरकाकाना ओ०पी०4. पु0अ0नि0 अमर शुक्ला, थाना प्रभारी, बासल5. पु0अ0नि0 मयंक प्रसाद, भुरकुंडा ओ०पी० 6. पु०अ०नि० अक्षय कुमार, भुरकुंडा ओ०पी०,7 पु०अ०नि० सोनू साहू, पतरातु थाना एवं सशस्त्र बल मौजूद थे।