Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

आजसू नेता तिलेश्वर साहू हत्याकांड का आरोपी पर हत्या का आरोप गठित

01 Mar 2023


प्रभात मंत्र (हजारीबाग) : चर्चित बहुचर्चित तिलेश्वर साहू हत्याकांड का आरोपी विनोद यादव को हजारीबाग व्यवहार न्यायालय के अपर न्यायाधीश छः काशिका एवं एम प्रसाद की अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत अदालत ने एसटी संख्या 360/14में सुनवाई करते हुए अभियुक्त को दोषी पाया है। 13 मार्च को सजा की बिंदु पर कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि आजसू नेता दिलेश्वर साहू की दिनदहाड़े हत्या 8 मार्च 2014 को कर दी गई थी। जब महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर मंच से उतर रहे थे। उसी दौरन गणेश शंकर उर्फ चटुवा नीतीश कुमार एवं अन्य अभियुक्तों द्वारा गोली मार कर स्व साहू के सीने में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक की पत्नी साबित देवी के फर्द बयान पर बरही थाना कांड संख्या 59/14 भादवि धारा 302, 34/120 बी के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस अनुसंधान की थी। न्यायलय के समक्ष मृतक की पत्नी साबी देवी, पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार सहित 30गवाहों की गवाही न्यायालय में कराई गई।