Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

कौशल सिंह के नेतृत्व में भाजपा के सैंकड़ो युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

01 Mar 2023


प्रभात मंत्र (लोहरदगा) : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षत मे कौशल सिंह,हर्ष तिवारी,आकाश साहू के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के कार्य को देखते हुए कार्य से प्रभावित होकर आज जिलाध्यक्ष के समक्ष जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी को छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। जिला अध्यक्ष ने सभी को सदस्यता रसीद एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार राज्य की जनता के हित में बेहतर कार्य कर रही है। जिससे जनता का भरोसा और विश्वास हेमंत सरकार और झामुमो के प्रति ओर कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री हेमंत सोरेन के कार्य को देखकर विरोधियों का सूर बेसूर हो गया है यही वजह है कि आए दिन सरकार के विरोध में अनाप-शनाप बयान बोलकर सरकार का ध्यान भटकाने का नाकाम प्रयास किया जाए रहा है परंतु जनता के दिलों में राज करने वाले हरदिल अजीज मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन विरोधियों के बोलती बंद करना अच्छा तरीका से आता है। शामिल होने वालों में आकाश ठाकुर,विक्रम विश्वकर्मा,हर्ष तिवारी,नीरज सिन्हा,बिट्टू सिंह, सचिन गुप्ता,आनंद कुमार,अमित कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार,विशाल कुमार सिंह,राहुल कुमार वर्मा,रामकुमार वर्मा,दिनेश गुप्ता,सुदेश कुमार,सतीश गुप्ता,राहुल राम,शिवराम कुमार, रितेश गोप,सनी कुमार,अभिषेक कुमार,दीपक कुमार सिंह,आलोक कुमार सिंह,मोहन कुमार पांडे,अजय कुमार सिन्हा,विनय कुमार वर्मा, निखिल कुमार पांडे,अजय कुमार शर्मा,बबलू कुमार,प्रदीप कुमार साहू,अमर कुमार,विनोद कुमार,मिथिलेश कुमार,राज मोहन कुमार, विश्वजीत कुमार,कुंदन कुमार,संजय कुमार, बिरजू साहू,रोहित उरांव,कुलदीप कुमार आदि आदि सैकड़ों युवा शामिल है।