Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

किरीबुरु मे विस्फोट, नक्सलियों ने बिछाया था IED

01 Mar 2023


प्रभात मंत्र वेब डेस्क (पश्चिमी सिंहभूम) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरु के गोईलकेरा थाना अंतर्गत एक भयानक विस्फोट की खबर है। यह विस्फोट बुबी ट्रैप आइईडी का था जिसमे एक ईचाहातु गांव निवासी कृष्णा पूर्ति (52 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में उसकी पत्नी नंदी पूर्ति (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह यह आइईडी नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुँचने के उद्देश्य से लगाया था परंतु ग्रामीण इसकी जद मे आ गए। मृतक व घायल पत्नी को ग्रामीणों के सहयोग से पास के अस्पताल ले जाया गया है।

बताते चलें कि गोईलकेरा व टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच निरंतर संघर्ष जारी है. पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली पूरे जंगल को आइईडी विस्फोटक लगा पाट दिये हैं। हालांकि नक्सली पहले हीं व्याण जारी कर जंगल पहाड़ों पर नहीं जाने की अपील ग्रामीणों से कर रखी है। परंतु ग्रामीण अपने खेत को छोड़ भी नहीं सकते। ऐसे मे वो खेतों और जंगलों की तरफ अपनी जीविका के लिए चले जाते हैं।