Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

नौ दिवसीय श्री श्री 108 महायज्ञ कलश यात्रा के साथ हुई शुभारंभ

23 Feb 2023


प्रभात मंत्र (हजारीबाग) : बरही प्रखंड के विभिन्न गांव में श्री श्री 108 नौ दिवसीय महायज्ञ कलश यात्रा के साथ गुरुवार को शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू ने नौ कन्याओं को कलश देकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। वही श्री अरुण साहू ने कहा कि महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि आती है, एवं तन मन साफ रहता है। महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध एव सात्विक होता है, स्थानीय लोगों में माननीय सद्गुणों का विकास होता है। मौके पर हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि चंद्रभूषण साव, चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा, साहू समाज के प्रखंड उपाध्यक्ष टीएसएस के प्रखंड संयोजक विनोद साव,मनोज साहू, गणेश साव, रंजीत गुप्ता, वीरेंद्र रजक, बरही प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश दास, मुखिया प्रतिनिधि सह प्रखंड उपाध्यक्ष छोटन ठाकुर, पूर्व मुखिया प्रभु भुइया, प्रदीप सिंह, अर्जुन भुइया, महेंद्र राम, सनी गुप्ता, यमुना साव समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।