Monday, July 22, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन से की मुलाकात

12 Feb 2023


प्रभात मंत्र (रांची) :झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद गुरुजी शिबू सोरेन से उनके आवास पर जा कर मुलाकात की। रमेश बैस ने गुरुजी शिबू सोरेन का स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ रहे इसकी कामना की। बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं और इनके स्थान पर झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को नियुक्त किए गए हैं।